Tuesday, July 22, 2008

सुरक्षित अलीगढ़-संरक्षित अलीगढ़ के लिए सिर्फ इतना करें

1. प्रत्येक किराएदार का पुलिस सत्यापन कराएं। हो सकता है किराएदार कोई अपराधी हो।

२. अफवाहों पर कोई ध्यान न दें। अफवाहें फैलाने वालों के बारे में पुलिस को सूचित करें।

3. स्वयं कानून का पालन करें और दूसरों से भी आग्रह करें।

४. घर में ताला लगाकर बाहर जा रहे हैं तो संबंधित पुलिस थाने को सूचना दें ताकि पुलिस निगरानी कर सके।

5. अपने वाहन की सुरक्षा स्वयं करें। दुपहिया वाहन में व्हील लॉक जरूर लगवाएं। चार पहिया वाहन में गेयर बॉक्स लॉक होना चाहिए।

६.. दोपहर के समय जब महिलाएं घर में अकेली होती हैं तो कंपनी के प्रचार के नाम पर लोग सामान बेचने आते हैं। इनके लिए घर के द्वार कतई न खोलें। जिनसे कोई जान-पहचान नहीं है, उन्हें अपने घर में क्यों घुसाएं।

7. व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस का लेपर्ड दस्ता हर समय मौजूद है। नकदी या अन्य कोई कीमती सामान ले जा रहे हैं तो पुलिस को जरूर याद करें।

No comments: