एसएसपी साहब, अलीगढ़ के वाहन चोरों का होर्डिंग लगाने के लिए साधुवाद स्वीकार करें। आपसे कहना यह है कि अलीगढ़ शहर में तमाम ऐसे सफेदपोश हैं जो सरकार का माल हड़पे बैठे हैं। विभन्न बैंकों से करोड़ों रुपये लोन के रूप में लेकर बैठ गए हैं। कहने को तो साहूकार हैं, लेकिन आम गरीबों का माल दबाकर बैठ गए हैं। क्या ऐसे लोगों का भी कोई होर्डिंग लगवाएंगे, वाहन चोरों के होर्डिंग की तरह। तो क्या सोच रहे हैं एसएसपी साहब। भानु प्रताप सिंह, आगरा
सर, नमस्ते, नगर निगम के कूड़ा उठाने वाले ट्रेक्टर कूड़े को शहर के बाहर बने टंचिंग ग्राऊंड में न ले जाकर उसे आबादी वाले इलाके में ही कहीं पटक देते हैं। बन्ना देवी में सिटी हाई स्कूल के पीछे, नुमाईश मैदान में,बरौला बाई पास पर कूड़ा फेंक दिया जाता है। स्थानीय लोगों के लिए नुमाईश मैदान सुबह की सैर करने की जगह भी है। जो बदरंग हो रहा है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। इस गंदे होते शहर के लिए कुछ करिए सर ....नवीन शर्मा, रघुबीर पुरी
कप्तान साहब को सादर नमस्कार। आपने अलीगढ़ के वाहन चोरों के होर्डिंग तो लगा दिए लेकिन क्या आप पुलिस चोरों के होर्डिंग भी लगवाएंगे। आपके पुलिस वाले भी तो चोरी-चकारी में पकड़े गए हैं। कुछ तो लूट में पकड़े हैं। पुलिस वालों ने तो अस्पताल को ही मयखाना बना दिया है। इनके भी फोटो सार्वजिनक स्थान पर चस्पा करा दें तो जनता में अच्छा संदेश जाएगा। भविष्य में सब लोग इनसे सावधान रहेंगे। एक नागरिक। (नाम इसलिए नहीं लिखा कि कहीं मेरा ही फोटो न चस्पा हो जाए।)
3 comments:
एसएसपी साहब, अलीगढ़ के वाहन चोरों का होर्डिंग लगाने के लिए साधुवाद स्वीकार करें।
आपसे कहना यह है कि अलीगढ़ शहर में तमाम ऐसे सफेदपोश हैं जो सरकार का माल हड़पे बैठे हैं। विभन्न बैंकों से करोड़ों रुपये लोन के रूप में लेकर बैठ गए हैं। कहने को तो साहूकार हैं, लेकिन आम गरीबों का माल दबाकर बैठ गए हैं। क्या ऐसे लोगों का भी कोई होर्डिंग लगवाएंगे, वाहन चोरों के होर्डिंग की तरह। तो क्या सोच रहे हैं एसएसपी साहब।
भानु प्रताप सिंह, आगरा
सर, नमस्ते,
नगर निगम के कूड़ा उठाने वाले ट्रेक्टर कूड़े को शहर के बाहर बने टंचिंग ग्राऊंड में न ले जाकर उसे आबादी वाले इलाके में ही कहीं पटक देते हैं। बन्ना देवी में सिटी हाई स्कूल के पीछे, नुमाईश मैदान में,बरौला बाई पास पर कूड़ा फेंक दिया जाता है। स्थानीय लोगों के लिए नुमाईश मैदान सुबह की सैर करने की जगह भी है। जो बदरंग हो रहा है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। इस गंदे होते शहर के लिए कुछ करिए सर ....नवीन शर्मा, रघुबीर पुरी
कप्तान साहब को सादर नमस्कार।
आपने अलीगढ़ के वाहन चोरों के होर्डिंग तो लगा दिए लेकिन क्या आप पुलिस चोरों के होर्डिंग भी लगवाएंगे। आपके पुलिस वाले भी तो चोरी-चकारी में पकड़े गए हैं। कुछ तो लूट में पकड़े हैं। पुलिस वालों ने तो अस्पताल को ही मयखाना बना दिया है। इनके भी फोटो सार्वजिनक स्थान पर चस्पा करा दें तो जनता में अच्छा संदेश जाएगा। भविष्य में सब लोग इनसे सावधान रहेंगे।
एक नागरिक।
(नाम इसलिए नहीं लिखा कि कहीं मेरा ही फोटो न चस्पा हो जाए।)
Post a Comment