Tuesday, October 7, 2008

आपके सुझावों का इंतजार


अलीगढ़ के सुधी नागरिकों के सहयोग से पुलिस ने सुरक्षित अलीगढ़- संरक्षित अलीगढ़ और आई लव अलीगढ़ अभियान शुरू किया है। यह एक ऐसा अभियान है, जिसमें हर किसी की भागीदारी की जरूरत है।

उद्देश्य यह है कि हम अपने शहर को सुरिक्षत रखते हुए समृद्ध बना सकें। अपने बहुमूल्य सुझाव हमें दें ताकि हम सब अपने अलीगढ़ शहर को सुखी और संपन्न बना सकें। तो देर किस बात की। मुझे लिखित में दीजिए या संदेश में जाकर दर्ज कीजिए।
मुझे आपके सुझावों का इंतजार है।
सादर,

असीम अरुण

एसएसपी, अलीगढ़

4 comments:

हिन्दी के लिक्खाड़ said...

मान्यवर एसएसपी साहब,
नमस्कार।
आपका अभियान काबिलेतारीफ है। जहां तक सुझाव की बात है तो आपस ज्यादा कौन जानता है। आप हमारे देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहे हैं। वह भी इनर सर्किल की सुरक्षा। हम नागरिकों को आप बताएं कि किस तरह से सुरक्षा में सहयोग दे सकते हैं। आप हमारे शहर के बारे में इस गंभीरता के साथ सोच रहे हैं, इसिलए आप साधुवाद के पात्र हैं। हम अपने शहर की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं और हर तरह का सहयोग करने को तैयार हैं।

Anonymous said...

एसएसपी साहब
मैं आपके शराबियों के खिलाफ चलाए अभियान की तारीफ करता हूँ। वाकई यह अच्छा काम है लेकिन कुछ पुलिस वालों ने इसे कमाई करने का धंधा बना लिया है। मेरा एक दोस्त पत्थर बाजार वाली बीयर की दुकान पर बीयर लेने ही गया था कि उसे थाना बन्ना देवी की पुलिस पकड़ ले गई। कई घंटे हवालात में रखा गया। इस कारण उसे अपमानित भी होना पडा। क्या यह अतिरके पूर्ण कारवाई नहीं है।
सतेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ , मदार गेट अलीगढ़

Anonymous said...

jay hind
aligarh me yadi ssp aap ki trah ho
si or beet consteabil bhi eshi hi
soch ke hone chaiye

Anonymous said...

jay hind
aligarh me yadi ssp aap ki trah ho to
si or beet consteabil bhi eshi hi
soch ke hone chaiye

yogesh bhardwaj
(news Editor)
PUNCH(Delhi)
9210667233